Skip to main content

ओबामा की भारत यात्रा बनाम अमेरिका का भविष्य


अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा 2008 में जब पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने तब मीडिया ने उन्हें किस्मत का धनी करार दिया। खुद ओबामा ने भी इस बात को स्वीकारा, लेकिन एक सच यह भी है कि ओबामा ने व्हाइट हाउस में जिस दिन कदम रखा था उसी दिन भाग्य उनका साथ छोड़ गया था। पूर्ववर्ती जॉर्ज डब्ल्यू बुश की सनक भरी नीतियों के परिणामस्वरूप इराक-अफगान युद्ध, आतंकवाद और चरमराई हुई अर्थव्यवस्था जैसी दुष्कर चुनौतियां ओबामा को विरासत में मिलीं। अमेरिकी उन्हें करिश्माई मानते हैं, इसलिए उम्मीदें का बोझ उनके कंधों पर कुछ ज्यादा ही है। ऐसा नहीं कि वह हर मोर्चे पर असफल ही रहे हैं, लेकिन आर्थिक बदहाली ने अमेरिकियों में कुछ ज्यादा ही असंतोष पैदा कर दिया है। इसमें शक नहीं कि ओबामा वादों को पूरा करने का दम रखते हैं। इराक से अमेरिकी सैनिकों की वापसी उन्हीं के प्रयासों से हुई। बुश प्रशासन से तुलना करें तो ओबामा के निर्णय बेहतर साबित हुए हैं। रूस-अमेरिका के बीच मित्रता इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है, लेकिन बेरोजगार होते अमेरिकी इंतजार नहीं करना चाहते हैं और ना ही उनमे और इंतज़ार करने का दम बचा है। वे बदलाव को विकल्प के रूप में देख रहे हैं। निश्चित रूप से घरेलू मोर्चे पर सफलता पाना आसान नहीं। ओबामा को एक बार फिर भाग्य का सहारा चाहिए। वह छह नवंबर को भारत दौरे पर आ रहे हैं। व्हाइट हाउस के रणनीतिकार भारत दौरे के जरिए अमेरिका में रोजगार सृजन करने के लिए प्रयासरत हैं। भाग्य का खेल देखिए कि अमेरिका में कांग्रेस चुनाव के मात्र चार दिन बाद ओबामा भारत आएंगे।पिछले कुछ दशकों की बात करें तो 80, 90 और 2000 के दशक में अब तक जितने भी कांग्रेस चुनाव हुए उनमें सत्ताधारी दल को जनता के रोष का सामना करना पड़ा। कांग्रेस चुनावों का प्रारूप अमेरिका में कांग्रेस चुनावों को मिड-टर्म इलेक्शन कहा जाता है।इधर कांग्रेस चुनाव (मिड-टर्म इलेक्शन) के प्रति पहले से आशंकित सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी 2012 में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए बराक ओबामा के नाम पर एकमत नहीं है। हालांकि पार्टी के अधिकतर सदस्य उन्हें अगले राष्ट्रपति चुनावों में भी खड़ा होते नहीं देखना चाहते हैं, लेकिन उनके विरोधियों की संख्या अब पहले की तुलना में बहुत अधिक बढ़ गई है। अगर वह सफल होकर लौटे तो हो सकता है कि वह अमेरिकियों का खोया विश्वास फिर से पा सकें। दरअसल, अमेरिकी सिर्फ आर्थिक बदहाली के चलते ओबामा से नाराज हैं। ओबामा ने अब तक जितने भी एशियाई देशों की यात्रा की, उनमें सामरिक हितों पर अधिक ध्यान दिया, लेकिन भारत दौरे पर ओबामा के एजेंडे में आर्थिक हित सर्वोपरी हैं। विश्लेषक उनके बारे में जो कह रहे हैं-उसमें गलत कुछ भी नहीं। ओबामा जानते हैं कि अमेरिकी उनसे खफा हैं। यही कारण है कि कार्यकाल के शुरुआती दौर में वैश्विक मुद्दों पर ज्यादा ध्यान देने वाले ओबामा पिछले कई महीनों से घरेलू समस्याओं पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। विश्लेषकों की राय में आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, कटौती आदि को मतदाता बेहद खफा हैं। ओबामा ने अपने घर के समीप भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, शिकागो, यह जिम्मा आपका है कि आप उन्हें बताएं कि हम कुछ भी नहीं भूले हैं। उनका संकेत पूर्ववर्ती जॉर्ज डब्ल्यू बुश प्रशासन के कार्यकाल में आई मंदी की ओर था। उन्होंने कहा कि चुनाव उन दो तरह की नीतियों के बीच चयन का विकल्प देते हैं, जिनमें एक तो समस्याएं उत्पन्न करती हैं और दूसरी नीतियां देश को सुनहरे भविष्य की ओर ले जाएंगी। पर वैश्विक पटल से ओबामा की दूरी को अंतरराष्ट्रीय मीडिया भलि-भांति जानता है। इससे साफ संकेत मिलता है कि ओबामा घर में पल रहे असंतोष से वाकिफ हैं और अब उन्होंने अमेरिकी अर्थव्यस्था को पटरी पर लाने के लिए कमर कस ली है। अमेरिका में आधारभूत ढांचे पर 50 अरब डॉलर खर्च करने की योजना और भारत यात्रा पर आर्थिक मुद्दे प्राथमिकता में होना इसी दिशा में उठाए गए कदम हैं। देखना यह है कि परिणाम कैसे आते हैं? क्योंकि इन्ही पर भविष्य के अमेरिका की दशा और दिशा तथा ओबामा का भविष्य निर्भर करेगा.

Comments

Popular posts from this blog

शरद यादव जी आपको हुआ क्या है?

अक्सर देखा यह गया है कि कुछ लोगों की प्रकृति या कहें प्रवृत्ति ऐसी होती है कि उन्हें अच्छाई में भी खोट नजर आने लगती है। किसी सही बात की तारीफ की उम्मीद तो इनसे करना बेकार है, ये तो उसमें भी मीन-मेख निकालने से नहीं चूकते। शायद ऐसी ही प्रवृत्ति जनता दल (यू) अध्यक्ष शरद यादव की भी होती जा रही है। आजकल वे बिना सोचे-समझे टिप्पणी कर देते हैं या कोई मुद्दा उठा देते हैं और बाद में उन्हें मुंह की खानी पड़ती है। अपनी इसी प्रवृति का एक नया नमूना स्वनामधन्य श्री यादव ने कल पेश किया. शरद यादव ने सोमवार को फतुआ में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए जेडी (यू) नेता और एनडीए संयोजक शरद यादव ने गांधी परिवार पर तीखे हमले किए। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल को गंगा में फेंक देना चाहिए। उन्होंने कहा, ' मोतीलाल, जवाहरलाल, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और अब राहुल गांधी। अब एक नया बबुआ आ गया है। वह ऐसे करता है (भाषण शुरू करने से पहले आस्तीन चढा़ने की राहुल शैली की नकल उतारते हुए)। ' यादव ने कहा, ' तुमको मालूम क्या है ? कोई कागज पर लिख कर दे देता है और तुम पढ़ देते हो। तुम्हें तो उठाकर गंगा में फेंक द...

क्या बदल गया बिहार?

हिटलशाही के दौर में एक कहावत बहुत मशहूर हुई थी. एक झूठ को सौ बार बोलो, वो सच हो जाएगा. और बकायदा झूठ को प्रचारित करने के लिए हिटलर ने एक मंत्री की भी नियुक्ति की थी. ताजा उदाहरण बिहार सरकार है. विकास और सुशासन की छवि, जो यहां बनी नहीं बनाई गई है, उसमें भी इसी फॅर्मूले का इस्तेमाल किया गया है. यानि, जितना विकास हुआ नहीं उससे कहीं ज्यादा इसके बारे में लोगों को बताया जा रहा है. और,बार-बार बताया जा रहा है. जाहिर है, इसके लिए मीडिया का सहारा लिया गया और जम कर विज्ञापन बांटे गए. सूबे के मुख्यमंत्री नीतीशकुमार के चार साल के कार्यकाल में करीब 65 करोड रूपये से भी ज्यादा के विज्ञापन विभिन्न अखबारों और न्यूज चैनलों को बांटे गए. जाहिर है, बुलबुल भी वैसी ही नाचेगी जैसे पैसा देने वाला चाहता है. हुआ भी ऐसा ही. करोडों का विज्ञापन लेने के बाद मीडिया ने भी बिहार की ऐसी छवि बनाई मानो सचमुच बिहार अब भूखमुक्त,भयमुक्त, भ्रष्टाचरमुक्त हो गया है.मीडिया ने नीतीश कुमार की जितनी बड़ी छवि गढ़ी है, बिहार की जनता ने उससे कई गुना बड़ा जनादेश उनको दिया है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिहार विधानसभा में...

हिमालय में जारी शह और मात का खेल

सैन्य और राजनयिक स्तर की मैराथन वार्ताओं के बावजूद, वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव के धीरे-धीरे समाप्त न होने की हालत में, प्रत्येक हितधारक के सम्मुख एकस्पष्ट प्रश्न यह है: क्या 2020 दूसरा 1962 है? जबकि भविष्य अनिश्चित है, वर्तमान निस्संदेह तनावपूर्ण है। जैसा कि भारत के विदेश मंत्री एस। जयशंकर ने कहा, यह "निश्चित रूप से सबसे गंभीर स्थिति है" भारत-चीन सीमा पर "1962 के बाद"। समानताओं को अनदेखा करना कठिन है। अगस्त 1959 में, पूर्वी क्षेत्र में लोंग्जू में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच पहली बार सीमा संघर्ष के बाद, चीन ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने मैकमोहन रेखा को पार किया और गोलियां चलाईं और चीनी सीमा रक्षकों ने गोलीबारी की। अगले दिन, नई दिल्ली ने चीनी बयान का विरोध करते हुए कहा कि यह चीनी सेना थी जो भारतीय क्षेत्र में चली गई और आग लगा दी। साठ-सत्तर साल बाद, भारत और चीन ने सीमा-विवाद के बाद जो बयान जारी किए हैं, वे बिल्कुल इसी तरह के हैं। दोनों पक्ष एक दूसरे पर LAC के पारगमन का आरोप लगाते हैं। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आग लगाने का आरोप लगाते हैं। ...